[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ हादसे के बाद रोडवेज बसों का संचालन होगा:रूट पर 2 वाहन चलाने का शेड्यूल रहेगा, 14 लोगों की जान गई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लक्ष्मणगढ़ हादसे के बाद रोडवेज बसों का संचालन होगा:रूट पर 2 वाहन चलाने का शेड्यूल रहेगा, 14 लोगों की जान गई थी

लक्ष्मणगढ़ हादसे के बाद रोडवेज बसों का संचालन होगा:रूट पर 2 वाहन चलाने का शेड्यूल रहेगा, 14 लोगों की जान गई थी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : हाल ही में धनतेरस के दिन सीकर के लक्ष्मणगढ़ में तेज रफ्तार प्राइवेट बस के पुलिया से टकराने के चलते 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।

इस घटना के बाद से लगातार लक्ष्मणगढ़ और आसपास के ग्रामीणों के द्वारा रूट पर रोडवेज बसों को चलाने की मांग की जा रही थी। रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर जाजोद सहित कई गांव के ग्रामीणों ने धरना भी दिया। जिसके बाद से आज से रूट पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है।

आज पहले दिन सीकर रोडवेज बस डिपो से एक बस को सुबह 8:15 बजे और दूसरी बस को सुबह 11:15 बजे रवाना किया गया। यह बस लाडनूं तक जाएगी और फिर लाडनूं से वापस सीकर आएगी। इस दौरान रास्ते में यह लक्ष्मणगढ़,,जाजोद,सालासर से होकर गुजरेगी।

सीकर रोडवेज डिपो से मिली जानकारी के अनुसार रूट पर आज से दो बसों की शुरुआत की गई है। जल्द ही एक से दो दिन में इन बसों का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

वहीं आज आज रोडवेज बस का संचालन शुरू होने के बाद जाजोद गांव में ग्रामीणों के द्वारा रोडवेज स्टाफ को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें रोडवेज की सुविधा मिलने के बाद प्राइवेट बसों में सफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62