[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार:आरोपी अलग-अलग मामलों में लंबे समय थे फरार, मुखबीर की सूचना पर दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार:आरोपी अलग-अलग मामलों में लंबे समय थे फरार, मुखबीर की सूचना पर दबोचा

सिंघाना पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार:आरोपी अलग-अलग मामलों में लंबे समय थे फरार, मुखबीर की सूचना पर दबोचा

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी थाने में दर्ज मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि झुंझुनूं विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर एसपी शरद चौधरी की ओर से वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाने में दर्ज मामलों में फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस की टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन बदमाश शातिर प्रवृत्ति के होने के कारण पकड़ में नहीं आ रहे थे। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के फरार आरोपी दीपावली के त्योहार पर अपने-अपने गांव लौटे हैं।

इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मैनाना निवासी धर्मेंद्र (पुत्र फूलाराम), श्यामपुरा निवासी बाबूलाल (पुत्र प्रसादाराम), राजेश (पुत्र इंद्राज सिंह), सिंघाना निवासी विकास मीणा (पुत्र कृष्ण कुमार), ढाणा निवासी बंटी सैनी (पुत्र राजू सैनी), और गोठ निवासी विनोद कुमार (पुत्र माडूराम) को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से मामलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और उनकी वारदातों की गहनता से जांच की जा रही है। विधानसभा उपचुनाव के लिए पुलिस थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी कर हर वाहन की जांच कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और यदि किसी भी व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में थानाधिकारी कैलाश चंद यादव के अलावा एएसआई धुड़सिंह, सुबेसिंह, विद्याधर, एचसी धर्मपाल, झाबरमल्ल, सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल निहाल सिंह, राकेश कुमार, आशाराम, पवन कुमार, विकास, विजेंद्र और महिला कांस्टेबल सुशीला आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62