[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ASP नरेंद्र कुमार को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक:सीकर सीओ ग्रामीण रहते हुए गैंगरेप मामले का किया था खुलासा, फिलहाल ACB में ड्यूटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ASP नरेंद्र कुमार को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक:सीकर सीओ ग्रामीण रहते हुए गैंगरेप मामले का किया था खुलासा, फिलहाल ACB में ड्यूटी

ASP नरेंद्र कुमार को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक:सीकर सीओ ग्रामीण रहते हुए गैंगरेप मामले का किया था खुलासा, फिलहाल ACB में ड्यूटी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : श्रवण कुमार फगेडिया

सीकर : भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की गई है। इसमें RPS नरेंद्र कुमार का भी नाम शामिल है, जो फिलहाल बाड़मेर जिले में ACB में ASP के पद पर हैं। इन्हें 2 साल पहले धोद इलाके में 14 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में त्वरित खुलासा करने को लेकर पदक मिला है।

इस मामले का किया था खुलासा

अपनी माैसी की बेटियाें की शादी में शामिल हाेने आई पीड़िता ने पुलिस काे बताया था कि वह जब वह टेंट के पास शादी में आए मेहमानाें काे बिस्तर पकड़ा रही थी। तब बारात में शामिल हाेने आए एक युवक ने उसे इशारा कर अपनी तरफ बुलाया। उसके पास जाने पर आराेपी और उसका एक साथी उसे गाड़ी में बैठाकर शादी-समाराेह से 500 मीटर दूर ले गए और चलती गाड़ी में दाेनाें बदमाशाें ने उससे गैंगरेप किया। इसके बाद उसे माैसी के घर के पास छाेड़कर फरार हाे गए। पीड़िता उसके साथ गलत काम करने वालाें काे पहचानती नहीं थी।

इसके लिए पुलिस ने शादी-समाराेह में की गई वीडियाे रिकार्डिंग काे आधार बनाया और स्क्रीन पर उसे पीड़िता काे दिखाया गया। वीडियाे देखकर पीड़िता ने दाेनाें आराेपियाें की पहचान उजागर कर दी। इसके बाद पुलिस की टीम आराेपियाें के पीछे लगी और जयपुर के प्रतापनगर, सांगानेर, शिवदासपुरा, महेश नगर, कानोता सहित कई अन्य इलाकों में झुग्गी झोपड़ी में सर्च किया। जहां से पुलिस को पता लगा कि मुख्य आरोपी करण (22) निवासी मुहाना मंडी जयपुर है। जिसको दिल्ली के धोला कुआं एरिया में कच्ची बस्ती में देखा गया। पुलिस ने आराेपी काे वहां पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वारदात में सहयाेग के लिए उसने अपने साथी मान्या की मदद ली। उसने बाेलेराे गाड़ी उपलब्ध करवाकर दी थी, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62