[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार ने तीन को उड़ाया; VIDEO:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी; 3 साल की बच्ची, महिला और युवती घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार ने तीन को उड़ाया; VIDEO:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी; 3 साल की बच्ची, महिला और युवती घायल

कार ने तीन को उड़ाया; VIDEO:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी; 3 साल की बच्ची, महिला और युवती घायल

किशनगढ़ (अजमेर) : बेकाबू स्कॉर्पियो ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। खड़ी कार धक्का लगने के बाद आगे बढ़ी और तीन लोगों को चपेट में ले लिया। इसमें तीन साल की बच्ची सहित 2 अन्य महिलाएं घायल हुई हैं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग मौके से फरार हो गए। मामला अजमेर के किशनगढ़ के मदनगंज इलाके का है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने।

मामले की जानकारी मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार देर रात इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि स्कॉर्पियो ड्राइवर की लापरवाही से पैदल चल रही महिला, युवती और एक मासूम उसकी चपेट में आ गईं।

खड़ी कार को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो की डायरेक्शन बदल गई।
खड़ी कार को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो की डायरेक्शन बदल गई।

मदनगंज थाने के SHO शंभूसिंह शेखावत ने बताया कि हादसा शाम करीब 6:15 बजे अग्रसेन नगर में हुआ। स्कॉर्पियो RJ 01 UE 5556 के ड्राइवर ने तेज और बेकाबू गति से गाड़ी को चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी कार RJ 42 CA 7314 को टक्कर मारी। इससे आजाद नगर क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय सलोनी पत्नी मनोज, 20 वर्षीय अंजली पुत्री रमेश सरगरा और एक 3 वर्षीय बच्ची घायल हो गई है। हादसे के बाद ड्राइवर और उसमें सवार लोग स्कॉर्पियो मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया

घटना की सूचना पर मदनगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। अग्रसेन नगर निवासी दिनेश कुमार मोर पुत्र सत्यनारायण अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्कॉर्पियो को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया गया है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग गाड़ी और घायलों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग गाड़ी और घायलों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

विधायक ने की घटना की निंदा

विधायक डॉ. विकास चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा कि किशनगढ़ के अग्रसेन नगर में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले युवकों द्वारा पैदल चल रही एक महिला, एक युवती और एक मासूम को कुचलने की घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस आरोपियों के राजनीतिक रसूख के चलते उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। डॉ. चौधरी ने इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में रखते हुए पुलिस और प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62