[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ, केसीसी कर्मचारियों ने ली सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ, केसीसी कर्मचारियों ने ली सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा

सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ, केसीसी कर्मचारियों ने ली सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा

खेतड़ी नगर : केसीसी प्रोजेक्ट के प्रशासन भवन में सोमवार सुबह ग्यारह बजे कर्मचारियों व अधिकारियों ने सतर्कता जागरूकता की प्रतिज्ञा ली। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को हिन्दी व अग्रेजी में सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई। गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट व देश को आगे बढ़ाने के लिए भ्रष्टाचार के दानव को खत्म करना होगा।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश जीडी गुप्ता ने, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का केसीसी महाप्रबंधक (खदान) पीड़ी बोहरा ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उप महाप्रबंधक (विद्वुत) संजय कुमार सिंह ने, केंद्रीय खानमंत्री एवं कोयला मंत्री किशन रेड्डी एस गुहा ने, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव का सजू सी सैम ने, मुख्य सतर्कता अधिकारी हरसिमरन सिंह का संदेश मयूख चटर्जी उप महाप्रबंधक (आइईडी) ने पढा। इस दौरान जीड़ी गुप्ता ने कर्मचारियों व अधिकारियों को न तो रिश्वत लेगे और न ही रिश्वत देंगे की प्रतिज्ञा दिलाई। उप महाप्रबंधक (सतर्कता) वनेंदु भंडारी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसका विषय सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धी है। तीन नवबंर को समापन होगा।

इस मौके पर उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) संजय शिवदर्शी, राहुल सिन्हा रॉय, आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, विपिन शर्मा, डॉ गोपाल राठी, नागेश राजपुरोहित, अभिषेक पारीक, अमरसिंह भालोठिया, जगदीश जोशी, भूपेश भंबोरिया, मुन्नालाल जैदिया, सुनील कटेवा, महेंद्र शर्मा, राजेश ढांडेल, गोपाल सिंह, विनायक साहु, राजा आशीष, अनुपसिंह, इंद्रा कुमार, प्रियंका पारीक, सुधा शर्मा, पार्वती, मनोज, विकास धनखड़ आदि सहीत कई अधिकारी व कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22