[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में अवैध कोयला का बड़ा काला कारोबार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में अवैध कोयला का बड़ा काला कारोबार

सिंघाना में अवैध कोयला का बड़ा काला कारोबार

सिंघाना : सिंघाना में अवैध कोयले के व्यापार का बड़ा मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने हाल ही में एक पिकअप को जब्त किया है जिसमें अवैध रूप से कोयला भरा हुआ था। जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में 2 से 3 बड़े गोदामों में कोयला जमा किया गया है, जो गैरकानूनी तरीके से जंगलों से लकड़ी काटकर तैयार किया जाता है। माफिया लोग जंगलों से लकड़ी काटकर उसे भट्टियों में जलाते हैं और उससे कोयला बनाते हैं, जिसे बाद में ऊंची कीमतों पर शादी, विवाह और अन्य आयोजनों के लिए बेचा जाता है। इस कोयले की रात के समय गोदामों में सप्लाई की जाती है और यहां से हरियाणा तक इसका कारोबार होता है। इस अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए रेंजर मुकेश मीणा के नेतृत्व में वन विभाग ने कार्रवाई की है, जिसमें पिकअप के साथ कोयला जब्त किया गया है। यह अभियान स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से भी संचालित किया जा रहा है, ताकि इस काले कारोबार पर पूरी तरह से नकेल कसी जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22