अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराई रोड बस:बड़ा हादसा टला, अफरा तफरी मची
अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराई रोड बस:बड़ा हादसा टला, अफरा तफरी मची
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में सवारियों से भरी रोडवेज बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सवारियों की चोट नहीं आई। हादसा सोमवार सुबह 8 बजे के करीब कलेक्ट्रेट सर्किल के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार रोडवेज बस झुंझुनूं से चूरू जा रही थी। इस दौरान बस कलेक्ट्रेट के सर्किल के पास पहुंची तो अचानक ड्राइवर साइड का फाटक खुल गया। ड्राइवर ने फाटक बंद करने की कोशिश की तो स्टेयरिंग से हाथ छूट गया।
बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान बस में सवारियां भरी हुई थीं, लेकिन गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। वहीं हादसे में बस का ड्राइवर साइड क्षतिग्रस्त हो गई।
डिवाइडर की दीवार भी टूट गई। हादसे के बाद रोडवेज बस को वापस झुंझुनूं डिपो भेजा गया। दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर सवारियां को चूरू के लिए रवाना किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2140649

