[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओ को मिलती है सकारात्मक उर्जा : अरूण चतुर्वेदी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओ को मिलती है सकारात्मक उर्जा : अरूण चतुर्वेदी

मन की बात कार्यक्रम से कार्यकर्ताओ को मिलती है सकारात्मक उर्जा : अरूण चतुर्वेदी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रमो में से एक कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम को आज भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओ के साथ सरदारशहर प्रवास के दौरान सुना।

इस अवसर पर श्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि यह कार्यक्रम विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम को सुनकर कार्यकर्ताओ में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी बातो की चर्चा करते है जिससे लोगो को भारत की संस्कृति एवम् सांस्कृतिक विरासत की जानकारी होती है।

मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक नरेन्द्र काछवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, उपाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, डूगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश जांगिड़, महावीर पूनियां ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, भैरूसिंह राजपुरेहित, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, बजरंग गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker