ऊंट के नीचे दबने से किसान गंभीर घायल:सीने, कंधे और पेट में आई गंभीर चोट, डीबी अस्पताल में कराया भर्ती
ऊंट के नीचे दबने से किसान गंभीर घायल:सीने, कंधे और पेट में आई गंभीर चोट, डीबी अस्पताल में कराया भर्ती
चूरू : चूरू जिले के रतननगर थाना इलाके के कुणीससर गाांव में शुक्रवार सुबह खेत जाते समय ऊंट गाड़ी पलट गई। हादसे में ऊंट गाड़ी में सवार किसान नीचे दब गया। घायल किसान ने घटना की सूचना कॉल कर गांव के लोगों को दी। सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीण और परिजनों ने घायल को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घायल का इलाज किया।
अस्पताल में कुणसीसर निवासी राकेश ने बताया कि गांव का नत्थू सिंह मेघवाल (60) शुक्रवार सुबह अपनी ऊंट गाड़ी लेकर खेत जा रहा था। तभी रास्ते में ऊंट कूदने लगा। इसी दौरान ऊंट के पीछे जुड़ी गाड़ी पलट गई। नत्थू सिंह मेघवाल ऊंट के नीचे दब गया। जिससे किसान के सीने, कंधे और पेट में गंभीर चोट आई। जिससे किसान घायल हो गया।
घायल ने बताया कि इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों ने रस्सी काटकर ऊंट को गाड़ी से अलग किया। तब जाकर वह ऊंट के नीचे से निकला। घायल को अस्पताल लाने के बाद अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल घायल किसान का अस्पताल में इलाज जारी है। जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2101830


