[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट को लेकर जयपुर में मचा घमासान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट को लेकर जयपुर में मचा घमासान

मुस्लिम न्याय मंच के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीसीसी वॉर रूम के सामने दिया धरना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : मुस्लिम न्याय मंच के संयोजक इमरान बड़गुजर के नेतृत्व में आज झुंझनूं से जयपुर आये सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीसीसी वॉर रूम के सामने धरना दिया और “टिकट नहीं, तो वोट नहीं” के बुलंद नारों से पीसीसी वॉर रूम को गुंजायमान कर दिया। निश्चित रूप से युवाओं की आवाज वरिष्ठ नेतागणों तक जरुरी पहुंची है जिसे वे अनदेखा नहीं कर सकते।

मुस्लिम न्याय मंच के प्रतिनिधियों ने राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राजस्थान कांग्रेस सह-प्रभारी चिरंजीव राव सहित वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात कर अपनी मांग रखी और ज्ञापन दिया।

मुस्लिम न्याय मंच के संयोजक इमरान बड़गुजर ने बताया की झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से आज तक किसी मुस्लिम व्यक्ति को विधानसभा का टिकट नहीं दिया गया, जबकि मुस्लिम समाज आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस के साथ खड़ा रहा है। अब समय आ गया है की मुस्लिम समाज के किसी व्यक्ति को भी झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से नेतृत्व करने का मौका मिले। बड़गुजर ने कहा कि देश-प्रदेश का मुस्लिम हमेशा कांग्रेस का वफादार रहा है, अब कांग्रेस की बारी है की वो भी मुस्लिमों के प्रति अपनी वफादारी दिखाएं।

बड़गुजर ने कांग्रेस पार्टी को कड़े शब्दों में चुनौती देते हुए कहा कि अगर झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के 70 हजार मुस्लिम मतदाताओं की अनदेखी करके कांग्रेस पार्टी किसी और को टिकट देती है तो राजस्थान विधानसभा उपचुनाव की सभी सातों सीटों पर मुस्लिम समाज कांग्रेस पार्टी का विरोध करेगा और सभी प्रत्याशियों को बैरंग लौटाएगा। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के गुलाम नहीं है की बस वोट देते रहे और अपने हक के लिए खड़े ना हो। मुस्लिम न्याय मंच किसी एक व्यक्ति विशेष की पैरवी नहीं कर रहा है, कांग्रेस पार्टी मुस्लिम समाज की 30 बिरादरी में से किसी भी मुस्लिम को टिकट दे दे, उन्हें मंजूर है, अन्यथा पार्टी परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

इमरान बड़गुजर ने बताया की दशकों से एक ही परिवार झुंझुनूं का राजनीतिक प्रतिनिधि बना हुआ है चाहे वो संसद हो या विधानसभा। अगर इस तरह से ही चलता रहा तो लोकतंत्र का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जायेगा। समय और जनता की मांग है की झुंझुनूं में नेतृत्व भी बदले और मुस्लिम समाज को मौका मिले। इसीलिए मुस्लिम न्याय मंच मुखरता के साथ कांग्रेस पार्टी से झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में टिकट की मांग कर रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin