[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरेन्द्र जड़िया मर्डर केस, 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने रखा था 20 हजार का इनाम, राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुरेन्द्र जड़िया मर्डर केस, 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने रखा था 20 हजार का इनाम, राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई

सुरेन्द्र जड़िया मर्डर केस, 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने रखा था 20 हजार का इनाम, राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई

चूरू : चूरू राजगढ़ के चर्चित सुरेंद्र जड़िया मर्डर केस में पांच साल से फरार चल रहा 20 हजार रूपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर बदमाश मर्डर के बाद से ही हर बार जगह बदल कर फरारी काट रहा था।

राजगढ थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि नौ मई 2019 को राजगढ में जड़िया ट्रांसर्पोटर के मालिक सुरेंद्र उर्फ ढिल्लु की आपसी रंजिश के चलते संपत नेहरा गैंग के शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मर्डर के मामले में पुलिस ने संपत नेहरा सहित अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। मगर नामजद आरोपी हरियाणा के नांधा निवासी नवीन पांच साल से फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि राजगढ में बालाजी ट्रांसपोर्ट व जड़िया ट्रांसपोर्ट संचालकों के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के कारण दोनों का विवाद बढ़ने लगा। बालाजी ट्रांसपोर्ट के मालिक करतार सिंह पूनिया की हत्या कर दी गई। जिसके बाद दोनों ट्रांसपोर्ट ग्रुप में रंजिश बढ़ गई गयी। बालाजी ट्रांसपोर्ट संचालकों के द्वारा संपत नेहरा के साथ मिलकर सुरेंद्र उर्फ ढिलीया का मर्डर किया गया था।

पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी नवीन हरियाणा मजबूर होकर अपना ठिकाना छोड़ रहा है। इस पर तुरन्त राजगढ़ एएसपी किशोरीलाल व आईपीएस निश्चय प्रसाद एम के सुपरविजन व थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने राजगढ में हर जगह कड़ी नाकाबंदी करवाई।

गठित टीम द्वारा लगातार पीछा करने पर आरोपी अपना हर ठिकाना छोड़ने पर मजबूर हो गया। आरोपी नवीन हरियाणा से बीकानेर जाने की फिराक में था। जिसको पुलिस ने बहल रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इनामी बदमाश नवीन हरियाणा की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल नवीन कुमार की अहम भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली टीम में हैड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कॉन्स्टेबल नवीन कुमार, मुकेश कुमार, संदीप कुमार व जितेंद्र कुमार शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22