[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नई दिल्ली-भारत जोड़ो यात्रा : अटल समाधि पहुंचे राहुल, भाजपा ने बोला हमला:कहा- अटलजी को अंग्रेजों का मुखबिर कहने वाले को पार्टी से निकाले कांग्रेस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नई दिल्लीभारत जोड़ो यात्राराजस्थानराज्य

नई दिल्ली-भारत जोड़ो यात्रा : अटल समाधि पहुंचे राहुल, भाजपा ने बोला हमला:कहा- अटलजी को अंग्रेजों का मुखबिर कहने वाले को पार्टी से निकाले कांग्रेस

अटल समाधि पहुंचे राहुल, भाजपा ने बोला हमला:कहा- अटलजी को अंग्रेजों का मुखबिर कहने वाले को पार्टी से निकाले कांग्रेस

भारत जोड़ो यात्रा : भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर राहुल गांधी सोमवार सुबह दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पहुंचे। राहुल के पूर्व PM की समाधि पर पहुंचने के बाद भाजपा ने उन पर हमला बोल दिया है। भाजपा ने कहा है कि अगर कांग्रेस वाकई अटलजी का सम्मान करती है, तो उन्हें अंग्रेजों का मुखबिर कहने वाले गौरव पांधी को कांग्रेस से निकालें। साथ ही उनके बयान के लिए माफी भी मांगें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता गौरव पांधी ने विवाद के बाद अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। पांधी ने रविवार यानी 25 दिसंबर को अटल की जयंती के मौके पर कहा था- 1942 में RSS के अन्य सदस्यों की तरह अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत छोड़ो आंदोलन का बहिष्कार किया। उन्होंने आंदोलन में शामिल होने वाले वालों के खिलाफ ब्रिटिश मुखबिर के तौर पर काम किया। पांधी के इस बयान की कॉपी आप नीचे देख सकते हैं…

खड़गे ने पांधी को AICC का कोऑर्डिनेटर बनाया
अटल जी पर गौरव पांधी के बयान को आपने देखा, अब जान लीजिए कि पांधी कौन हैं और नेशनल पॉलिटिक्स में बहुत ज्यादा चर्चित न रहने वाले इस नेता के बयान पर विवाद क्यों हुआ है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चार नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, यानी AICC का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इनमें राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन, प्रणव झा, गुरदीप सिंह सप्पल और गौरव पांधी शामिल हैं।

39 साल के गौरव पांधी चारों नेताओं में सबसे युवा हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद खड़गे की तरफ से की गई पहली नियुक्ति इन चारों कोऑर्डिनेटर्स की ही थीं। खास बात यह है कि ये सभी नेता पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय के तहत काम करेंगे। लिहाजा, पांधी के बहाने भाजपा ने पूरी कांग्रेस पर हमला बोला है।

राहुल गांधी 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर यहां आने वाले थे, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में देर होने की वजह से उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।
राहुल गांधी 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर यहां आने वाले थे, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में देर होने की वजह से उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।
राहुल गांधी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल की परिक्रमा की।
राहुल गांधी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल की परिक्रमा की।

भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर समाधि-समाधि घूमे राहुल
राहुल गांधी सोमवार सुबह सबसे पहले राजघाट गए थे। वहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद वे जवाहरलाल नेहरू की समाधि पर गए। उसके बाद राहुल ने दादी इंदिरा और पिता राजीव गांधी को भी प्रणाम किया। नीचे आप सिलसिलेवार तरीके से इससे जुड़ी तस्वीरें देख सकते हैं…

राहुल गांधी ने सोमवार सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
राहुल गांधी ने सोमवार सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
राजघाट के बाद राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की समाधि पर पहुंचे।
राजघाट के बाद राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की समाधि पर पहुंचे।
राहुल ने शक्ति स्थल पर अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
राहुल ने शक्ति स्थल पर अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
दादी के बाद राहुल पूर्व PM राजीव गांधी की समाधि गए, यहां उन्हें पिता को नमन किया।
दादी के बाद राहुल पूर्व PM राजीव गांधी की समाधि गए, यहां उन्हें पिता को नमन किया।

भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन के ब्रेक पर हैं राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद यात्रा में 9 दिन का ब्रेक लिया गया है। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग आराम करेंगे और अपने परिवारों से मिल सकेंगे। राहुल की यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में यात्रा की एंट्री करेंगी।

इसके बाद 4 जनवरी को बागपत, 5 जनवरी को शामली और 6 जनवरी को कैराना से होकर राहुल की यात्रा दूसरे चरण में हरियाणा के सोनीपत में एंट्री करेगी। हरियाणा के बाद यात्रा पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होगी। 26 जनवरी को राहुल के श्रीनगर पहुंचने का कार्यक्रम है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet