[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी भरने गई नाबालिग लड़की से मिस्त्री ने की छेड़छाड़:जबरन कमरे में ले गया, चीखी तो जुटा गांव; मारने दौड़े, पुलिस वाहनों के शीशे तोड़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पानी भरने गई नाबालिग लड़की से मिस्त्री ने की छेड़छाड़:जबरन कमरे में ले गया, चीखी तो जुटा गांव; मारने दौड़े, पुलिस वाहनों के शीशे तोड़े

पानी भरने गई नाबालिग लड़की से मिस्त्री ने की छेड़छाड़:जबरन कमरे में ले गया, चीखी तो जुटा गांव; मारने दौड़े, पुलिस वाहनों के शीशे तोड़े

अजमेर : अजमेर के मांगलियावास थाना इलाके के एक गांव में नाबालिग लड़की (16) से छेड़छाड़ के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया। वे आरोपी को मारने के लिए दौड़े। पुलिस टीम गांव पहुंची तो रास्ता रोककर पुलिस वाहनों पर पथराव कर दिया। मामला सोमवार देर शाम का है।

मांगलियावास थाना इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया- इस घटनाक्रम में पीड़ित और पुलिस पक्ष की ओर से रात 10 बजे मामले दर्ज किए गए हैं। पीड़ित लड़की के पिता की रिपोर्ट पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है, वहीं कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमले का मामला दर्ज किया है।

पुलिस वाहन को घेरकर खड़े ग्रामीण। पुलिस टीम लोगों को समझाते हुए।
पुलिस वाहन को घेरकर खड़े ग्रामीण। पुलिस टीम लोगों को समझाते हुए।

पानी भरने गई लड़की के साथ छेड़छाड

जानकारी के अनुसार- सोमवार शाम 4 बजे लड़की घर के पास नल पर पानी लेने गई थी। इस दौरान पास के एक मकान में मार्बल की फिटिंग कर रहा मिस्त्री बीकानेर के जसरासर इलाके के बीदासरिया गांव निवासी अशोक सिंह (21) पुत्र मांगू सिंह लड़की को जबरन एक कमरे में ले गया और छेड़छाड़ करने लगा।

लड़की की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर आए तो आरोपी मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। निर्माणाधीन मकान के मालिक ने लोगों को गुस्से में देख मिस्त्री को तीसरी मंजिल पर एक कमरे में बंद कर दिया। मकान के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई।

लोगों ने आरोपी को जान से मारने की की धमकी दी तो वह भी धमकियां देने लगा। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। शाम 5 बजे मांगलियावास थाना इंचार्ज सुरेंद्र सिंह राठौड़, एएसआई हुकम सिंह, छोटू सिंह, गोपाराम, दीवान भूपेंद्र सिंह समेत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।

इस दौरान भी आरोपी तीसरी मंजिल से ग्रामीणों को धमकाता रहा। इससे ज्यादा आक्रोश फैल गया। लोगों को समझाकर पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाते हुए गिरफ्त में लिया और पुलिस वाहन में बैठाया।

पथराव में पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए।
पथराव में पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए।

गिरफ्तार किया तो आरोपी को मारने दौड़े ग्रामीण

ग्रामीण आरोपी को मारने पीटने पर आमादा थे। उनसे बचाते हुए पुलिस आरोपी को वाहन से लेकर रवाना हुई तो लोगों ने रास्ता रोक लिया। गांव वाले आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बल प्रयोग किया तो ग्रामीण भाग गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने वाहनों पर पथराव कर दिया और दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए।

घटना के बाद लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ मांगलियावास थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया। पुलिस पर पथराव को लेकर कुछ ग्रामीणों के खिलाफ भी राजकार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, विधि विरुद्ध जमाव, पुलिस वाहनों पर पथराव तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet