पूर्व विधायक स्व. मोहन लाल मोदी की 100वीं जयंती:मरीजों को किए फल वितरित, 4 बार रहे थे नीमकाथाना के विधायक
पूर्व विधायक स्व. मोहन लाल मोदी की 100वीं जयंती:मरीजों को किए फल वितरित, 4 बार रहे थे नीमकाथाना के विधायक
नीमकाथाना : नीमकाथाना में छावनी आवास पर पूर्व विधायक स्व. मोहन लाल मोदी की 100वीं जयंती पुष्पांजलि कार्यक्रम के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने मोहनलाल मोदी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए गए।
कार्यक्रम में मोहन लाल मोदी के कार्य और स्मरण पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। मोदी महान विचार के धनी, वचन के पक्के, गरीब, असहाय और किसानों के हमदर्द, सच्चे और नेक इंसान ईमानदार विधायक के रूप में पहचाने जाते थे। इसी ईमानदारी के चलते नीमकाथाना क्षेत्र की जनता ने स्व. मोहन लाल मोदी को 4 बार विधायक बनाया। मोहन लाल मोदी की जयंती पर नीमकाथाना और पाटन अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।

यह रहे मौजूद
इस मौके विधायक सुरेश मोदी, पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा, नीमकाथाना ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल आडतिया, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मालाराम वर्मा, सुमित मोदी, बलराम यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068473


