[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायक जाकिर अब्बासी को आज मिलेगा शाइनिंग डायमंड एक्सीलेंस अचीवर्स अवार्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गायक जाकिर अब्बासी को आज मिलेगा शाइनिंग डायमंड एक्सीलेंस अचीवर्स अवार्ड

गायक जाकिर अब्बासी को आज मिलेगा शाइनिंग डायमंड एक्सीलेंस अचीवर्स अवार्ड

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : झुंझुनूं के मशहूर गायक व बज्म ए मौसिकी के सचिव एवम झुंझुनूं इलेक्शन आइकॉन गायक जाकिर अब्बासी को आज 13 अक्टूबर को करनाल हरियाणा में शाइनिंग डायमंड एक्सीलेंस अचीवर्स अवार्ड दिया जायेगा । ये अवॉर्ड ट्रेफिक वेलफेयर एंड रोड़ सेफ्टी फाउंडेशन मिनिस्ट्री गवर्मेंट ऑफ इंडिया की ओर से दिया जा रहा है। ये फाउंडेशन ऐसे खास लोगो को ये अवॉर्ड दे रहा है जो देश भर में सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक करने का काम कर रहे है । झुंझुनूं के गायक जाकिर अब्बासी ने सड़क सुरक्षा गीत गाकर आमजन को जागरूक करने का जो काम किया हे अपने आप में एक मिशाल है और झुंझुनूं जिले के लिए गर्व की बात है की झुंझुनूं के इस लाल का नाम देश के चुनिंदा लोगों में नाम आया और ये अवॉर्ड मिल रहा है। इस अवार्ड समारोह के बतौर मुख्य अतिथि हेलमेट मेन के नाम से मशहूर राघवेंद्र कुमार, तेरी आँख्या का यों काजल फेम हरयाणवी गायक वीर दहिया, मॉडल, एक्टर डायरेक्टर राज अरोड़ा रहेंगे करनाल के मागल सैन ऑडिटोरियम में होने वाले इस भव्य अवॉर्ड समारोह में गायक अब्बासी द्वारा सड़क सुरक्षा गीत की खास प्रस्तुति भी दी जाएगी ।

गायक जाकिर अब्बासी को ये अवॉर्ड मिलने पर जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, मदरसा बोर्ड चेयरमैन एम डी चोपदार,अली हसन परवेज, बज्म के अध्यक्ष सरफराज खान, एडवोकेट धर्मपाल बंशीवाल, बज्म कोषाध्यक्ष मनवर दीवान, अकाराज कुरेशी, खलील अहमद सहित बज्म ए मौसिकी के तमाम सदस्यो और शहर के गणमान्यजन ने बधाई दी । आपको बता दे अभी कुछ दिनों पहले ही फाउंडेशन ने गायक जाकिर अब्बासी को राजस्थान का स्टेट कोर्डिनेटर बनाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini