[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किरोड़ीलाल से मिलने पहुंचे ट्रेनी SI, बोले-परीक्षा रद्द न हो:मंत्री बोले-मुझे कमेटी में शामिल करा दो, अकेला ही फैसला कर दूंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किरोड़ीलाल से मिलने पहुंचे ट्रेनी SI, बोले-परीक्षा रद्द न हो:मंत्री बोले-मुझे कमेटी में शामिल करा दो, अकेला ही फैसला कर दूंगा

किरोड़ीलाल से मिलने पहुंचे ट्रेनी SI, बोले-परीक्षा रद्द न हो:मंत्री बोले-मुझे कमेटी में शामिल करा दो, अकेला ही फैसला कर दूंगा

जयपुर : राजस्थान पुलिस अकेडमी (आरपीए) में ट्रेनिंग ले रहे सब इंस्पेक्टर शुक्रवार को कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के आवास पर पहुंचे। मीणा से मुलाकात के दौरान ट्रेनी एसआई ने कहा कि हमने ईमानदारी से परीक्षा पास की है।

आज सभी हमें शक की नजर से देखते हैं। केवल आप ही हमारा सम्मान और इज्जत बचा सकते हो। वहीं, ट्रेनी एसआई की बात सुनकर किरोड़ी ने कहा कि एसआई परीक्षा पर फैसला लेने वाली कमेटी में शामिल करवा दीजिए, अकेला ही फैसला ले लूंगा।

हमें एडीजी वीके सिंह ने कहा था कि जिसने गलत नहीं किया। उसे डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन आज नौबत भर्ती परीक्षा के रद्द होने तक पहुंच गई है। इससे हमारी नींद उड़ी हुई है।

हमारे परिवार वाले घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दरअसल, एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में धांधली, पेपर लीक, डमी कैंडिडेट को लेकर एसआईटी अब तक 50 ट्रेनी एसआई को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं किरोड़ीलाल मीणा इस भर्ती को रद्द करने की मांग कर रहे थे।

ट्रेनी एसआई ने आज अपने परिजनों के साथ किरोड़ीलाल मीणा से मिलकर भर्ती को रद्द नहीं करने की गुहार लगाई।
ट्रेनी एसआई ने आज अपने परिजनों के साथ किरोड़ीलाल मीणा से मिलकर भर्ती को रद्द नहीं करने की गुहार लगाई।

मुझे कमेटी में शामिल करा दो, अकेला ही फैसला कर दूंगा किरोड़ीलाल मीणा ने ट्रेनी एसआई से बात करते हुए कहा- आप सभी लोग मुझे कमेटी में शामिल करा दो, मैं अकेला ही फैसला करा दूंगा।

ट्रेनी एसआई ने कहा- आपका स्टेटमेंट कमेटी के स्टेटमेंट से ऊपर है। आपने कह दिया मानो सरकार ने कह दिया। हम नहीं जानते कि यह सब कैसे होगा, लेकिन हमें आपसे न्याय की उम्मीद है। हम सभी ने ईमानदारी से परीक्षा दी है। हमने कोई गलत काम नहीं किया।

किरोड़ी ने कहा- तुम्हें यह सब एक महीने पहले बताना चाहिए था, लेकिन फिर भी मैं तुम्हारी बात सरकार के सामने रखूंगा। मैं हमेशा से ईमानदार और मेहनती लोगों के साथ रहा हूं। मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार और पेपर माफिया के खिलाफ है।

बड़ी संख्या में ट्रेनी एसआई किरोड़ीलाल मीणा से मिलने पहुंचे।
बड़ी संख्या में ट्रेनी एसआई किरोड़ीलाल मीणा से मिलने पहुंचे।

तीन महीने से घर नहीं गया, मेरी मां ने मजदूरी करके पढ़ाया रेनवाल के रहने वाले ट्रेनी एसआई ने किरोड़ी से कहा- मेरी 5 साल की बेटी है। मैने उससे वादा किया था कि अगर थानेदार बनकर आऊंगा तो तुझे अच्छी साइकिल दिलाऊंगा। आज शर्म के चलते मैं 3 महीने से घर नहीं गया हूं।

एक ट्रेनी एसआई ने कहा- मैंने इस नौकरी के लिए स्टेशन मास्टर की नौकरी छोड़ दी। एक महिला ट्रेनी एसआई बोली कि मेरे पिता 8 साल से बीमार हैं। मेरी मां ने मजदूरी करके मुझे पढ़ाया है। मेरे पीछे मेरी तीन छोटी बहने हैं। मेरी नौकरी लगने पर उन्हें उम्मीद थी कि मैं उन्हें पढ़ाऊंगी। अब इस स्टेज पर आकर ऐसा हो रहा है। आप ही बताइए क्या होगा मेरे परिवार का।

किरोड़ी ने कैबिनेट बैठक में कहा था- भर्ती रद्द हो दरअसल, मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद किरोड़ीलाल मीणा 29 सितंबर को कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के बाद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा था कि मुझे पता चला कि कैबिनेट में एसआई भर्ती का प्रकरण चर्चा के लिए रखा गया है। इसलिए मैंने बैठक में शामिल होकर भर्ती को रद्द करने की मांग रखी है। मैंने कहा कि जो भ्रष्टाचार पिछली सरकार में हुआ है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। एसआई भर्ती का पेपर रद्द होना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62