[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

125 लीटर एक्सपायर रिफाइंड तेल नष्ट करवाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

125 लीटर एक्सपायर रिफाइंड तेल नष्ट करवाया

125 लीटर एक्सपायर रिफाइंड तेल नष्ट करवाया

सीकर : शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लक्ष्मणगढ़ में कार्रवाई की। टीम ने अवधिपार 125 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल नष्ट कराया। 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। 8 सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए।

एफएसओ मदनलाल बाजिया ने बताया कि शनिवार को लक्ष्मणगढ़ शहर में महालक्ष्मी डिपार्टमेंटल स्टोर पर विभिन्न ब्रांड का 125 लीटर एक्सपायर रिफाइनड सोयाबीन तेल पाया गया। इसे नष्ट करवाया गया। साथ ही मोती मिष्ठान भंडार से बेसन की बूंदी के लड्डू, राजेश कुमार बजाज से काजू टुकडी, मन मारवाड़ स्वीट होम से मैदा के पेटे, लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से जलेबी, संजेश कुमार बजाज से सरसों तेल, मंगल मसाला भंडार से लाल मिर्च पाउडर, चौधरी कोको मालटीन कुल्फी स्टाल से कुल्फी सहित आठ सैम्पल लिए गए। सभी सैम्पल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान महमूद अली, नंदराम मीणा की भी मौजूद रहे। टीम ने कलर मिली मिठाई में सैम्पल भी लिए

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62