[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एफसीआई गोदाम में ट्रक चालकों से अवैध वसूली जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एफसीआई गोदाम में ट्रक चालकों से अवैध वसूली जारी

एफसीआई गोदाम में ट्रक चालकों से अवैध वसूली जारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में ट्रक चालकों से डाला के नाम से एक – एक हजार रुपए की अवैध वसूली थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां लंबी कतार में खड़े हैं ट्रक। इस ओर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग को संज्ञान लेकर दोषियों को दबोचना चाहिए ताकि लोगों का सरकार पर विश्वास कायम हो। मिली जानकारी के अनुसार गोदाम के अधिकारी मनमानी करके ट्रक चालकों से दाम वसूल रहे हैं। प्रशासन कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। रसद विभाग को तो कोई लेना देना नहीं है। वे तो केंद्र सरकार का मामला होने की बात कह रहे हैं। उनके अनुसार बीकानेर से नीचा कोई अधिकारी इन पर कार्यवाही नहीं कर सकता। कलेक्टर को इस मामले में ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad