[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में डेयरी संचालक से मारपीट और लूट:बदमाशों ने धमकाया, बोले- दुकान चलानी है तो मंथली पैसे दो, हथियार लेकर आए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में डेयरी संचालक से मारपीट और लूट:बदमाशों ने धमकाया, बोले- दुकान चलानी है तो मंथली पैसे दो, हथियार लेकर आए थे

सीकर में डेयरी संचालक से मारपीट और लूट:बदमाशों ने धमकाया, बोले- दुकान चलानी है तो मंथली पैसे दो, हथियार लेकर आए थे

सीकर : डेयरी संचालक से मंथली वसूलने को लेकर मारपीट व लूट का मामला सामने आया है। बदमाश डेयरी में तोड़फोड़ करते हुए हजारों का कैश लूटकर भाग गए। घटना सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में सुशील (24) निवासी विकास कॉलोनी (सीकर) ने बताया- उसने शमशान घाट के पास दूध की डेयरी व चाय की दुकान कर रखी है। रात को करीब 9:30 बजे 5-6 बदमाश गाड़ी पर सवार होकर आए। बदमाशों ने दुकान में आते ही तोड़फोड़ करना शुरू कर दी और काउंटर के टक्कर मारी। बदमाशों के पास लोहे के सरिए, लाठियां व धारदार हथियार थे।

मंथली देने से मना करने पर की मारपीट

बदमाशों ने डेयरी संचालक से मंथली मांगी। जब डेयरी संचालक ने मंथली देने से मना किया तो बदमाशों ने उसके साथ बेरहमी से पिटाई की। दुकान में हो रहा शोर-शराबा सुनकर आस-पास के दुकानदार आ गए और डेयरी संचालक को बदमाशों को कब्जे से छुड़वाया। इस दौरान बदमाश दुकान से 19 हजार 50 कैश लूट कर भाग गए।

बदमाश डेयरी संचालक को जाते हुए धमकी देकर गए हैं कि अगर उसे डेयरी व दुकान चलानी है तो उन्हें मंथली पैसे व शराब देनी होगी अन्यथा वह उसे जान से मार देंगे। फिलहाल पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मदनलाल कर रहे है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad