[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में पति ने की पत्नी की हत्या:कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा, कमरे में पीट-पीटकर मार डाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में पति ने की पत्नी की हत्या:कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा, कमरे में पीट-पीटकर मार डाला

जयपुर में पति ने की पत्नी की हत्या:कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा, कमरे में पीट-पीटकर मार डाला

जयपुर : जयपुर में गुरुवार देर रात एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। कहासुनी के बाद हुए झगड़े में गुस्साए पति ने कमरे में पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला। बगरु थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को बगरु CHC की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

SHO (बगरु) मोती लाल शर्मा ने बताया- रायबेरली उत्तर प्रदेश निवासी मोनी (30) की हत्या हुई है। वह अपने पति रामबाबू और चार बच्चों के साथ बगरु के शिव वाटिका में किराए से रहती थी। दोनों पति-पत्नी दिहाड़ी मजूदरी का काम करते थे। गुरुवार देर शाम से ही दोनों पति-पत्नी में घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। रात करीब 11:30 बजे दंपती में कहासुनी के दौरान झगड़ा हो गया। गुस्साए पति रामबाबू ने कमरे में मौजूद पत्नी मोनी के साथ जमकर मारपीट की।

पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची टीम

बीच-बचाव की कोशिश के दौरान रामबाबू ने मोनी को पीट-पीटकर मार डाला। निढाल होकर मोनी को कमरे में पड़ा छोड़कर वह घर से बाहर आ गया। पड़ोसियों की सूचना पर बगरु थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में जाने पर जमीन पर मोनी की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने FSL टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बगरु CHC भिजवाया गया। हत्यारे पति रामबाबू को राउंडअप कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62