[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में किडनैप कर युवती से गैंगरेप:घर के बाहर से उठा ले गए, फिर लहूलुहान हालत में वापस फेंक गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में किडनैप कर युवती से गैंगरेप:घर के बाहर से उठा ले गए, फिर लहूलुहान हालत में वापस फेंक गए

जयपुर में किडनैप कर युवती से गैंगरेप:घर के बाहर से उठा ले गए, फिर लहूलुहान हालत में वापस फेंक गए

जयपुर : जयपुर में गुरुवार रात चार युवकों ने एक युवती को किडनैप कर गैंगरेप किया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और फिर चलती बोलेरो से घर के पास फेंक कर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में रोड किनारे मिली युवती को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस की टीमें गैंगरेप के मामले में बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके छुपने के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

SHO (जयसिंहपुरा खोर) राजेश कुमार मीना ने बताया- जयसिंहपुरा खोर निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि गुरुवार को वह अपने काम पर गए हुए थे। उनका परिवार घर में सो रहा था। रात करीब 12 बजे घर लौटने पर बेटी गायब मिली। इधर-उधर ढूंढने के दौरान भी बेटी का पता नहीं चला।

रात करीब 1 बजे एक बोलेरो गाड़ी घर के पास आई और उसमें बैठ लोग बेटी को रोड किनारे फेंक कर चले गए। गाड़ी की आवाज सुनकर घर से बाहर आए तो बेटी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उसके कपड़े खून से सने थे। सिर और कान से खून बह रहा था। उसे बड़ी मुश्किल गोद में उठाकर घर के अंदर ले गए।

रोते हुए लहूलुहान हालत में बेटी ने बताया- कुंदन मीणा, रामुतार मीणा निवासी बटवाडी, दीपक मीणा और गिर्राज मीणा निवासी बड़ा गांव उसे किडनैप कर ले गए और सुनसान जगह गैंगरेप किया। पीड़िता के परिजनों ने तुरंत जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस को गैंगरेप की सूचना दी। बेहोशी की हालत में पीड़िता को तुरंत इलाज के लिए SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

काम से घर के बाहर आई थी पीड़िता एसएचओ राजेश कुमार मीना का कहना है कि हॉस्पिटल में एडमिट पीड़िता बेहोशी की हालत में है। पिता की रिपोर्ट के आधार पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि परिवार के सोने के बाद युवती किसी काम से घर से बाहर आई थी। इसी दौरान वह उसके साथ ये घटना हुई। पिता के रात करीब 12 बजे लौटने पर बेटी के घर नहीं होने का पता चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62