झुंझुनूं : डॉ. महेश मटोलिया हुए पदोन्नत, बने उपनिदेशक
डॉ. महेश मटोलिया हुए पदोन्नत, बने उपनिदेशक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय बीडीके अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी द्वितीय के पद पर कार्यरत डॉ. महेश मटोलिया को पदोन्नत कर उपनिदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रथम बनाया गया है। आयुर्वेद विभाग के उप शासन सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। डॉ. मटोलिया की पदोन्नति पर विभिन्न अधिकारियों-कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि डॉ. महेश मटोलिया ने बीडीके अस्पताल में आयुर्वेदिक औषधालय का कायाकल्प किया है। उनके कार्यकाल में ही औषधालय में आयुर्वेद पद्धति से बुजुर्गों की सम्यक चिकित्सा हेतु जरावस्था केंद्र का संचालन शुरू किया गया है। इसकी ओपीडी 350 से 450 प्रतिमाह है, वहीं आयुर्वेदिक औषधालय की ओपीडी 800 से 1000 प्रतिमाह है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041846


