[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन:बोले-बिना भ्रष्टाचार के यहां कोई काम नहीं होता, अनिश्चितकालीन पड़ाव की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन:बोले-बिना भ्रष्टाचार के यहां कोई काम नहीं होता, अनिश्चितकालीन पड़ाव की दी चेतावनी

झुंझुनूं में श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन:बोले-बिना भ्रष्टाचार के यहां कोई काम नहीं होता, अनिश्चितकालीन पड़ाव की दी चेतावनी

झुंझुनूं : श्रमिक कार्यालय झुंझुनूं में भ्रष्टचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन के बैनर तले मजदूरों ने प्रदर्शन किया। कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव रामचंद्र कुलहरि ने कहा कि झुंझुनूं श्रमिक कार्यालय में बिना भ्रष्टाचार कोई भी काम नहीं हो रहा है। श्रमिक कार्ड, छात्रवृत्ति सहित अन्य कामों को लिए मजदूरों को परेशान होना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार के लिए अनावश्यक कागज मांग कर मजदूरों को परेशान किया जा रहा है।

प्रदर्शन के बाद जिला श्रम कल्याण अधिकारी के नाम श्रम निरीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें श्रमिक कार्ड और नवीनीकरण कार्ड समय पर जारी करने, अनावश्यक दस्तावेज मांगना बंद करने, छात्रवृत्ति समय पर जारी करने, शुभ शक्ति सहायता चालू करने, आवास योजना में आवासहीन को स्वीकृति देने सहित अन्य मांग की गई।

मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं देने पर कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन पड़ाव की चेतावनी दी गई। इस दौरान इंद्राज सिंह चारावास, राजस्थान निर्माण मजदूर संगठन के प्रांतीय नेता कामरेड राजबीर कुलड़िया, जिला महामंत्री कामरेड मनफूल सिंह, कामरेड हरिओम पिलानी, कृष्णकुमार वर्मा मोरवा, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, संजय कुमार, सुभाष चंद्र, जयवीर सिंह, संदीप कुमार, बहादुर सिंह, नरेश कुमार, रिषी कुमार, संतलाल सहित मजदूर मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77