[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मार्केट में व्यापारियों को सदस्यता दिलाकर भाजपा विचारधारा से जोड़ा गया।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मार्केट में व्यापारियों को सदस्यता दिलाकर भाजपा विचारधारा से जोड़ा गया।

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मार्केट में व्यापारियों को सदस्यता दिलाकर भाजपा विचारधारा से जोड़ा गया।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान कार्यक्रम में लगातार वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बढ़चढ कर भाग ले रहे है और लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलवाकर पार्टी की विचारधारा से जोड़ रहे है। इसी क्रम में आज शारदीय नवरात्रा के तिसरे दिन जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के निर्देशानुसार चूरू नगरमण्डल दक्षिण के मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी के नेतृत्व में मण्डल कार्यकर्ताओ ने मुख्य बाजार में व्यापारियों एवम् आमजन से सम्पर्क कर उन्हे पार्टी का सदस्य बनाया एवम् पार्टी की विचारधारा से जोड़ा।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी ने बताया कि देश व प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत चूरू जिले में भी यह अभियान सुचारू रूप से चल रहा है। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता लगातार अलग अलग स्थानो पर जाकर लोगो को पार्टी की विचारधारा से जोड़ रहे है।
इसी क्रम में आज हम सब कार्यकर्ता बूथ प्रभारियों के साथ मुख्य बाजार में सम्पर्क कर आमजन को पार्टी की विचारधारा से जोड़ रहे है। उन्होने बताया कि लोगो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के प्रति गहरा लगाव है। जिस व्यक्ति से भी सदस्य बनने के लिए आग्रह किया जाता है वह तुरन्त सदस्य बन कर पार्टी की विचारधारा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करता है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, कैलाश शर्मा, गजानंद गौड़, लक्ष्मीनारायण सैन, धर्मेन्द्र प्रजापत, योगेश रूथला, मुकेश प्रजापत, हिमांशु वर्मा,रजत शर्मा, चिराग शर्मा, सुभम शर्मा सहित मण्डल के अनेक कार्यकर्ताओ ने व्यापारियों से सम्पर्क कर उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

Related Articles