[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बज्म ए मौसिकी कार्यकारिणी का हुआ सम्मान 


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बज्म ए मौसिकी कार्यकारिणी का हुआ सम्मान 

बज्म ए मौसिकी कार्यकारिणी का हुआ सम्मान 

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर

झुंझुनूं : शहर की जानी मानी संगीत संस्था बज्म ए मौसिकी की नई कार्यकारिणी, संरक्षक व सदस्यों का स्वागत सत्कार किया । स्वागत सत्कार में सभी चुने हुये पदाधिकारी एवं सदस्यों का साफा, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । संस्था के संरक्षक एम.डी. चोपदार, अली हसन बाबू भाई ने बताया कि जिस मकसद से संस्था को बनाया गया है अब ये काम संस्था बखूबी करने जा रही है । शहर की छुपी हुई प्रतिभाओं का आगे लाने का काम बज्म ए मौसिकी अपने नए रूप में करने जा रही है।

संस्था के अध्यक्ष सरफराज अली खान ने बताया कि बज्म के सचिव और झुंझुनूं के मशहूर गायक जाकिर अब्बासी ने हमेशा ही नये कलाकारों को लाने का काम किया है और उनको मंच दिलाया है जिसके बहुत से उदाहरण देखें जा सकते है। संस्था के संरक्षक डॉक्टर जगदेव सिंह व सदस्य अकराज कुरेशी ने बताया कि आगामी दीपावली पर बज्म की ओर से एक शानदार सद्भाव प्रोग्राम की रूप रेखा बनाई जा रही है और झुंझुनूं शहर की गंगा जमुनी तहजीब को ध्यान में रखकर एक शानदार सद्भाव कार्यक्रम का आयोजन बज्म द्वारा किया जायेगा ।

इस मौके पर बज्म मे आए नए कलाकारों रेहान खान ने ‘तू कुजा मन कुजा’ सूफी गीत से अपनी खूबसूरत आवाज से माहोल को खुशनुमा किया, वही बज्म के दूसरे गायक गफ्फार शेख ने रफी का गीत ‘रहा गर्दिशो में हर दम’ सुनाकर वाह वाही लूटी ।

इस शानदार स्वागत कार्यक्रम में संस्था संरक्षक एम.डी. चोपदार, अली हसन परवेज, डॉक्टर जगदेव सिंह, संस्था सचिव गायक जाकिर अब्बासी, कोषाध्यक्ष मनवर दीवान, जहांगीर परवेज, हारून अब्बासी, शिक्षाविद रामचंद्र पुनिया, संस्था के कानूनी सलाहकार एडवोकेट धर्मपाल बांसीवाल, वरिष्ठ पत्रकार मानक मोट मणी, इरफान खान, इमरान राईन, एडवोकेट मुबारिक अली, मुबारिक जाजोद, इस्माइल तंवर, रफीक खान, जब्बार खान, रेहान खान, बिलाल शेख, गफ्फार शेख, मुबारिक खान आदि गणमान्य जन मौजूद थे और संस्था अध्यक्ष सरफराज अली खान ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin