[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्यालय में किया निपुण मेले का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विद्यालय में किया निपुण मेले का आयोजन

विद्यालय में किया निपुण मेले का आयोजन

चूरू : घांघू गांव के शहीद राजेश कुमार फगेड़िया राउमावि में बुधवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य प्रताप सिंह कुमावत की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत कविताओं और कहानियों के माध्यम से दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में सत्र 2023 में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली तीन बालिकाओं पलक सैनी, चंदा कंवर और निशा खान को टेबलेट भेंट किए एवं साथ ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

निपुण मेले में रेखा शर्मा की आयोजकीय भूमिका में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शित करने वाली स्टाल लगाई, जिनमें हस्त निर्मित सामग्रियों ने आगंतुकों का मन मोह लिया। इस आयोजन में सजाद खान, अरविंद सैनी आदि ने सहयोग किया।

महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय व बालिका विद्यालय के स्टाफ ने छात्र-छात्राओं के साथ मेले का अवलोकन किया। महात्मा गांधी विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीष भार्गव ने बताया कि ऐसे आयोजन शिक्षण व्यवस्था में सकारात्मक प्रयोग सिद्ध होंगे।

इस मौके पर नींबू दौड़, जलेबी दौड़ व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, इन प्रतियोगिताओं का निर्देशन रेखा मीणा, परवेज अहमद, सुनील कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुमताज अली, शीशराम, सीमा मीना, सुशीला गौड़ ,विजय लता, सुभाष चंद्र, विद्या महरिया, पूनम मीणा ने सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22