[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन:कार्यकर्ता बोले- सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल, राज्य में बेरोजगारी बढ़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन:कार्यकर्ता बोले- सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल, राज्य में बेरोजगारी बढ़ी

कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन:कार्यकर्ता बोले- सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल, राज्य में बेरोजगारी बढ़ी

नीमकाथाना : नीमकाथाना कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 10 सूत्रीय मांगों को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

पीसीसी सदस्य कांता प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्थान में दस महीने से भाजपा की सरकार है। ये सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ गया है। इन मुद्दो को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें किसानों को मुआवजा देने समेत युवाओं को रोजगार देने की मांग की गई।

इस दौरान पीसीसी सदस्य कान्ता प्रसाद शर्मा, नीमकाथाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदनलाल सैनी, पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मालाराम वर्मा, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, पूर्व सरपंच भागूराम सैनी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर खैरवा, विरेन्द्र स्वामी और राकेश नटवाड़िया मौजूद रहे।

यह है मांगे

1. प्रदेश में ओलावृष्टि के कारण फसल खराबे का उचित मुआवजा किसानों को शीघ्र दिया जाए।

2. प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, महिला और नाबालिक बच्चियों के साथ बलात्कार की बढती घटनाएं, माफिया राज (खनन माफिया, बजरी माफिया, भू माफिया) को रोकने के लिए जल्द ठोस कार्रवाई की जाए।

3. बेरोजगार युवाओं को भर्ती के नाम से भ्रमित करना बंद करें।

4. पूर्ववर्ती सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाए।

5. हरियाणा के बराबर पेट्रोल-डीजल की कीमतें की जाएं।

6. प्रदेश की टूटी एवं बदहाल सड़कों को सही किया जाए।

7. बेलगाम हो रही ब्यूरोक्रेसी पर लगाम लगाई जाए।

8. प्रदेश में भाजपा नेताओ और मंत्रियों के अमर्यादित बयानों पर रोक लगाई जाए।

9. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं और स्वीकृत विकास परियोजनाओं/कार्यो की समीक्षा के नाम पर बंद कर रखा है, उन्हे शीघ्र शुरु करें।

10. प्रदेश में नवंबर और जनवरी में होने वाले नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को समय पर करवाया जाए।

Related Articles