[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

”समाज कल्याण सप्ताह” का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

”समाज कल्याण सप्ताह” का आयोजन

''समाज कल्याण सप्ताह'' का आयोजन

नीमकाथाना : जिला कलक्टर शरद मेहरा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा एक अक्टूबर 2024 से सात अक्टूबर 2024 तक ”समाज कल्याण सप्ताह” का आयोजन किया जायेगा। समाज कल्याण सप्ताह के आयोजन का मुख्य उद्वेश्य अनुसूचित जातियों, जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, विशेष योग्यजन, महिला एवं बच्चों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के साथ-साथ सामाजिक बुराईयों एवं कुरूतियों के विरूद्ध जनचेतना जागृत करना है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अधिकारी अनीता वर्मा ने बताया कि समाज कल्याण सप्ताह के अंतर्गत हर दिन होंगे अलग-अलग कार्यक्रम एक अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, दो अक्टूबर को अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस, तीन अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस, चार अक्टूबर को बाल दिवस, पांच अक्टूबर को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस, छह अक्टूबर को जन चेतना दिवस तथा सात अक्टूबर को विशेष योग्यजन कल्याण दिवस से समाज कल्याण सप्ताह का समापन होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77