[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रदेश प्रभारी बोले-उप चुनाव में हमें कुछ खोना नहीं:हमें तो सिर्फ पाना ही पाना है, हम इसे अच्छी तरह से पाकर रहेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा प्रदेश प्रभारी बोले-उप चुनाव में हमें कुछ खोना नहीं:हमें तो सिर्फ पाना ही पाना है, हम इसे अच्छी तरह से पाकर रहेंगे

भाजपा प्रदेश प्रभारी बोले-उप चुनाव में हमें कुछ खोना नहीं:हमें तो सिर्फ पाना ही पाना है, हम इसे अच्छी तरह से पाकर रहेंगे

जयपुर : राजस्थान में होने वाले उप चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहनदास अग्रवाल ने कहा है कि हमें तो कुछ खोना ही नहीं है। हमें तो सिर्फ पाना ही पाना है। हम इसे अच्छी तरह से पाकर रहेंगे। अग्रवाल के बयान के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी शुक्रवार को जयपुर में मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा- प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव में हमारे पास केवल एक सीट है। एक सीट आरएलपी के पास है। एक सीट भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) और चार सीटें कांग्रेस के पास है। मेरी उन सभी पार्टियों को चुनौती है कि वह अपनी-अपनी सीट बचाने के अभियान में लग जाए।

प्रदेश प्रभारी ने कहा- हमारे पास उप चुनाव में खोने के लिए कुछ नहीं है। हमें तो सिर्फ पाना ही पाना है। हम इसे अच्छी तरह से पाकर रहेंगे। हमने राजस्थान में एक बेहतर सरकार बनाई है। सरकार ने 9 महीने में ऐतिहासिक काम किए हैं। इसका फल आपको उप चुनाव में देखने को मिलेगा।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित मोर्चों और विभाग की बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित मोर्चों और विभाग की बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- किरोड़ीलाल मीणा विभाग की फाइलें निपटा रहे मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके किरोड़ी लाल मीणा को लेकर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- वे सरकार का ही काम कर रहे हैं। आप पता कर लीजिए। वह रोज विभाग से जुड़ी फाइलें निकाल रहे हैं। कहीं भी बैठकर काम करें, लेकिन वह सरकार का कामकाज देख रहे हैं। उन्होंने कहा- विपक्ष के साथी मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। किरोड़ी लाल मीणा पूरी तरह से सरकार और संगठन के साथ हैं।

संगठन से ही सरकार बनती है सरकार में कार्यकर्ताओं के काम नहीं होने के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- कार्यकर्ताओं को तो मजबूत रखना ही होगा। कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत बनता है। संगठन ही सरकार बनाता है। काम का कोई अंत नहीं होता है, डिमांड लगातार बढ़ती जाती है। कार्यकर्ताओं के काम की मांग तो हमेशा बनी रहेगी। हमारा कार्यकर्ता मांग कर रहा है, इसका मतलब है कि वह जागरूक है।

युवा मोर्चा की कार्यकारिणी पर हुए विवाद को लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- कई मामले प्रभारी के स्तर के होते हैं। सबकी राय ली जाती है। हम सब बैठकर अपने परिवार को मजबूत कर लेंगे। युवा मोर्चा की कार्यकारिणी पर कोई विवाद नहीं है। कई लोगों से चर्चा करनी होती है। जल्दबाजी हुई थी, उसमें हमने सुधार किया है।

करीब 14 महीने बाद पिछले रविवार को युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा हुई थी। लेकिन घोषणा के बाद ही इसे लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते कुछ मिनट में ही इसे वापस ले लिया गया।

7 सीटों पर होगा उप चुनाव

राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनूं, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ पर उप चुनाव होना है। इनमें 5 विधायक सांसद बन गए और 2 विधायकों का निधन हो गया था।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad