[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Bharat Jodo Yatra: दिल्ली पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का ब्रेक, कार्यकर्ता मिलेंगे अपने परिजनों से:राजस्थान में आज आखिरी दिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारत जोड़ो यात्रा

Bharat Jodo Yatra: दिल्ली पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का ब्रेक, कार्यकर्ता मिलेंगे अपने परिजनों से:राजस्थान में आज आखिरी दिन

कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि दिल्ली पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा विराम लेगी। उसके बाद यात्रा फिर से 3 जनवरी से शुरू होगी।

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को अंतिम दिन है। 100 दिन पूरे करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। जिसके बाद नौ दिन का ब्रेक होगा। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा। जिससे कंटेनरों की मरम्मत की जा सके और कंटेनरों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जा सके।’

इस ब्रेक में कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार से मिल पाएंगे और उनके साथ समय बिता पाएंगे। राहुल गांधी की यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी। इस बीच, पार्टी की हरियाणा इकाई मेगा वॉकथॉन की तैयारी कर रही है क्योंकि राज्य में यात्रा का पहला चरण बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा। इस चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता भाग लेगी। इसके बाद 6 जनवरी 2023 को पानीपत बॉर्डर पर सनौली खुर्द से यात्रा शुरू होगी। इस मौके पर अगले दिन पानीपत में एक विशाल रैली का आयोजन भी किया जाएगा।

BharatJodoYatra 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी।उसके बाद 9 दिनों का ब्रेक होगा, ताकि कंटेनरों को मरम्मत करके उत्तर में पड़ने वाली कठोर सर्दी के लिए तैयार किया जा सके।साथ ही कई भारत यात्री लगभग 4 महीने बाद अपने परिवार के साथ समय बिता सकें।3 जनवरी 2023 को यात्रा फिर शुरू होगी।

 Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) December 19, 2022

राजस्थान में यात्रा का अंतिम दिन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को राजस्थान में आखिरी दिन है। यात्रा मंगलवार को अलवर के कटिघाटी पार्क से शुरू हुई। 21 दिसंबर को सुबह में राहुल गांधी की यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई। यात्रा अलवर शहर से होकर गुजरेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे रामगढ़ क्षेत्र के लोहिया का तिबारा में लंच ब्रेक होगा। 3:30 बजे बगड़ चौराहे पर पहुंचेगी। रामगढ़ के बीजवा गांव में यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया है। राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में 16वां और आखिरी दिन है। यात्री आज राहुल के साथ 23 किमी पैदल चलेंगे। बता दें कि यात्रा ने 4 दिसंबर को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश किया था। राजस्थान में यात्रा का 521 किलोमीटर का सफर है।

राहुल ने दिया मंत्रियों को टास्क

राहुल गांधी ने मालाखेड़ा में हुई भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली जनसभा में गहलोत सरकार की तारीफ की। इसके साथ ही राहुल ने मंत्रियों को हर महीने 15 किलोमीटर पैदल चलने का सुझाव दिया है। राहुल के इस सुझाव को मंत्रियों के जनता से संवाद नहीं करने को लेकर देखा जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet