मंत्री का मन… 24 घंटे में ही बदल गया, पीए को हटाकर फिर लगाया
मंत्री का मन... 24 घंटे में ही बदल गया, पीए को हटाकर फिर लगाया
जयपुर : सचिवालय में यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा के मन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 25 सितंबर को मंत्री ने तत्काल अपने निजी सहायक सुभाष सिंह को हटा कर अपने मूल विभाग में भेजने के आदेश जारी कर दिए थे। फिर उनका मन बदला और 24 घंटे में ही उसी निजी सहायक को वापस लगाने के आदेश भी जारी करवा दिए। अब सुभाष सिंह अगले आदेश तक मंत्री खर्रा के निजी सहायक का काम संभालेंगे।
बुधवार को स्वायत्त शासन विभाग के विशिष्ट सहायक मुरारीलाल शर्मा ने सुभाष सिंह को मंत्री खर्रा के निजी सहायक के पद से कार्य मुक्त करने के आदेश निकाले थे। गुरुवार को वही आदेश वापस लेते हुए निजी सहायक को अगले आदेश तक बने रहने को कहा है।
गौरतलब है कि 7 दिन पहले मंत्री खर्रा ने कहा था कि अगले 24 घंटे में हेरिटेज की मेयर को निलंबित कर नई मेयर चुन लेंगे। नियम समझ आए तो पता चला कि बिना नोटिस हेरिटेज निगम की मेयर को निलंबित नहीं कर सकते। फिर 3 बार मंत्री को नोटिस देना पड़ा तब मामला पटरी पर आया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1971244


