[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाइवे के दोनों ओर किए गए अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीगुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाइवे के दोनों ओर किए गए अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर

गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाइवे के दोनों ओर किए गए अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर

गुढ़ागौड़जी : कस्बे में स्टेट हाइवे के दोनों ओर किए गए अतिक्रमणों पर गुरुवार को प्रशासन तथा पीडब्ल्यूडी की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कलेक्टर के निर्देश पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे कार्यपालक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामस्वरूप झाझड़िया ने बताया कि अभियान में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई। पीडब्ल्यूडी एईएन अभिषेक बिजारनिया ने बताया कि सड़क के बीच से साढ़े 12 मीटर छोड़कर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर विरोध भी हुआ। शुरुआत उदयपुरवाटी रोड पर पावरहाउस के निकट से हुई। अधिकांश व्यापारियों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया। दस्ते द्वारा दुकानों के सामने लगी सीढ़ी, इंटरलॉक आदि तोड़ दिए गए। इस कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की ओर से चार जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर लगे हुए थे। कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया था।

जारी रहेगी कार्रवाई

एईएन अभिषेक बिजारनिया ने बताया कि बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी। बाजार से भैरो कॉलोनी तक तथा भोड़की रोड का अतिक्रमण हटाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77