[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवता में राष्ट्रीय पोषण मेले का हुआ शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवता में राष्ट्रीय पोषण मेले का हुआ शुभारंभ

देवता में राष्ट्रीय पोषण मेले का हुआ शुभारंभ

खेतड़ी नगर : राउमावि देवता गांव में गुरूवार को राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत पोषण मेले का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच हुक्मीचंद थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ढाका ने की। अतिथियों ने विधिवत रूप से मेले का फीता काट कर उदघाटन किया। महिला पर्यवेक्षक सुमन सैनी ने राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को उत्तम स्वास्थ्य के लिए तिरंगा आहार लेना चाहिए, जिससे उन में खून की कमी नहीं होगी तथा उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। तिरंगा आहार के लिए केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्र में पाए जाने वाली विभिन्न सब्जियों, अनाज दाल एवं विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया। मेले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला, मंजू, सुनीता, सरिता, सरोज, मीरा, खजानी सहित ग्रामीण एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77