[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Bharat Jodo Yatra: आज अलवर में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, मालखेड़ा में राहुल गांधी की बड़ी सभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
भारत जोड़ो यात्राराजस्थानराज्य

Bharat Jodo Yatra: आज अलवर में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा, मालखेड़ा में राहुल गांधी की बड़ी सभा

भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को एक ही फेज है। यात्री 13 किमी चलेंगे। राजस्थान में राहुल की यात्रा की आज पहली बड़ी सभा है। अलवर के मालाखेड़ा में सभा रखी गई है।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में 15वां दिन है। यात्रा सोमवार को दौसा के बांदीकुई से शुरू हुई। आज भारत जोड़ो यात्रा दौसा से अलवर जिले में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा सोमवार सुबह छह बजे से बांदीकुई के कोलाना कोर्ट कैंपस से शुरू हुई। राहुल के साथ सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और अन्य नेता कदमताल कर रहे हैं। यात्रा राजगढ़ से सुबह 9 बजे अलवर में प्रवेश करेगी। सुबह 10 बजे यात्रा अलवर जिले के राजगढ़ में सुरेर की ढाणी पहुंचेगी, जहां लंच ब्रेक रखा गया है। भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार को एक ही फेज है। यात्री 13 किलोमीटर चलेंगे और उसके बाद ब्रेक हो जाएगा।

यात्रा की सोमवार को खास बात है कि राजस्थान पहुंचने के बाद भारत जोड़ो यात्रा की आज पहली बड़ी सभा है। अलवर के मालाखेड़ा में सभा रखी गई है। जिसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे। सभा में बड़ी भीड़ जुटाने की कवायद है। इसके लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet