[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में फर्जीवाड़े का मामला दर्ज:दूसरे के बैंक अकाउंट में मंगवाए पैसे, चेक के जरिए निकाले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में फर्जीवाड़े का मामला दर्ज:दूसरे के बैंक अकाउंट में मंगवाए पैसे, चेक के जरिए निकाले

सरदारशहर में फर्जीवाड़े का मामला दर्ज:दूसरे के बैंक अकाउंट में मंगवाए पैसे, चेक के जरिए निकाले

सरदारशहर : सरदारशहर के दो व्यापारी भाईयों के साथ फर्जी तरीके से 15 लाख रुपए से ज्यादा का लेन देन करने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। मंगलवार को थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया-अजय पुत्र चिमनराम सैनी निवासी वार्ड 49 ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि वह आरएमसी सर्विस सेल्स कंपनी का प्रोपराइटर है। कंपनी का जीएसटी रिटर्न, आटीआर रिर्टन का कार्य सीए निरजंन पुत्र रणजीत सिंधी करता था। आरोपी उसकी फर्म के एयू बैंक शाखा सरदारशहर के खाता की चेकबुक और आधार कार्ड, पेनकार्ड की फोटो प्रति अपने पास ही रखता था। आरोपी ने कई चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर अलग-अलग लोगों से रुपए उधार ले लिए। आरोपी उसके भाई जगदीश सैनी की कंपनी का जीएसटी रिटर्न, आटीआर रिर्टन का कार्य भी करता था। आरोपी ने 12 दिसंबर, 2023 को शांति देवी बुच्चा के बैंक खाता संख्या से उसके भाई की फर्म के बैंक खाता में 10 लाख और सुमन देवी सिंधी के बैंक खाता से उसके भाई की फर्म के बैंक खाता में पांच लाख रुपए मंगवाए। आरोपी ने उसके भाई से चेक पर साइन करवा लिए और उक्त दोनों बैंक में 7.50 लाख-7.50 लाख रुपए निकलवा लिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad