[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में सूदखोर ने जान से मारने की धमकी दी:डबल रुपए लेने के बावजूद और ब्याज जोड़ा, आरोपी एसी और 2 गाड़ियां भी ले गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में सूदखोर ने जान से मारने की धमकी दी:डबल रुपए लेने के बावजूद और ब्याज जोड़ा, आरोपी एसी और 2 गाड़ियां भी ले गया

सीकर में सूदखोर ने जान से मारने की धमकी दी:डबल रुपए लेने के बावजूद और ब्याज जोड़ा, आरोपी एसी और 2 गाड़ियां भी ले गया

सीकर : सीकर के धोद इलाके में सूदखोरी का मामला सामने आया है। सूदखोर युवक से 2 लाख रुपए मांग रहा है। आरोपी युवक को पैसे नहीं देने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में विकास कुमार (25) निवासी कांसली धोद (सीकर) ने बताया कि उसने पारिवारिक जरूरत के लिए बाबूलाल गुर्जर निवासी कांसली से 1 लाख 87 रुपए उधार लिए थे। जिसके बदले सूद सहित विकास कुमार ने 4 लाख रुपए चुका दिए। इसके बावजूद भी आरोपी युवक से 2 लाख रुपए और मांग रहा है। जब युवक ने बाबूलाल से उधार पैसे लिए थे तो 500 रुपए का खाली एफिडेविट, आधार कार्ड व एसबीआई बैंक का खाली चेक दिया था।

आरोपी युवक के घर से डेढ़ टन का एसी और दो गाड़ियां ले गया। कैंपर गाड़ी में 58 हजार रुपए फाइनेंस की किस्त जमा करवाने के लिए रखे हुए थे। आरोपी अब 2 लाख रुपए नहीं देने पर युवक व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच असी एएसआई केदारमल कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad