[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्री अर्जुन मेघवाल का राहुल गांधी पर हमला:बोले – देश विरोधी भाषा की आदत हो गई है, दुख होता है, सरकार की आलोचना समझ में आती है, ऐसा नहीं होना चाहिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंत्री अर्जुन मेघवाल का राहुल गांधी पर हमला:बोले – देश विरोधी भाषा की आदत हो गई है, दुख होता है, सरकार की आलोचना समझ में आती है, ऐसा नहीं होना चाहिए

मंत्री अर्जुन मेघवाल का राहुल गांधी पर हमला:बोले - देश विरोधी भाषा की आदत हो गई है, दुख होता है, सरकार की आलोचना समझ में आती है, ऐसा नहीं होना चाहिए

झुंझुनूं : संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष है, संवैधानिक पद पर बैठे है। दुख इस बात है कि वे विदेश जाकर देश विरोधी भाषा बोलते है। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते सरकार की आलोचना करें वो समझ में आता है, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को देश विरोधी भाषा नहीं बोलनी चाहिए।

मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कलवा गांव में पूर्व मंत्री सुंदरलाल काका के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। इस दौरान झुंझुनूं में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव बहुत बड़ा था। विदेशों से भी लोग चुनाव देखने आए थे। इलेक्शन कमिशन की जमकर तारीफ हुई थी। राहुल गांधी दो जगह से चुनाव लड़े थे और जीते भी। लेकिन आखिर में निर्वाचन आयोग को लेकर कहा कि वह निष्पक्ष नहीं है, ऐसा कतई नहीं होना चाहिए।

राजस्थान में पर्ची सरकार की बात पर कहा कि जब राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव लेकर आए थे। उस समय अजय माकन पर्ची ही तो लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि इस बार झुंझुनूं में निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, भाजपा नेता राजेश बाबल, मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, महेश जीनगर सहित नेताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का स्वागत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad