[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरीकलां पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:5 माह पहले सहड नदी क्षेत्र से बिजली के तार किए थे चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरीकलां पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:5 माह पहले सहड नदी क्षेत्र से बिजली के तार किए थे चोरी

पचेरीकलां पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:5 माह पहले सहड नदी क्षेत्र से बिजली के तार किए थे चोरी

पचेरीकलां : पचेरीकलां पुलिस ने हाईटेंशन बिजली लाइन के तार चोरी करने के मामले में सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने 5 माह पहले अपने साथियों के साथ मिलकर सहड नदी क्षेत्र से बिजली के तार चोरी कर लिए थे।

थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव ने बताया कि इंडाली हाल ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के चालक राकेश कुमार ने 22 अप्रैल को सूचना दी की सहड़ नदी में हाईटेंशन बिजली लाइन के तारों की कुछ लोग चोरी करके ले जा रहे हैं। जब वह मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे तो आरोपी तार लेकर फरार हो चुके थे। मामले को गंभीरता से देखते हुए एसपी शरद चौधरी ने एक विशेष टीम का गठन किया और हाईटेंशन लाइन के तार चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी कि पुलिस को सूचना मिली कि तार चोरी का मुख्य आरोपी हरियाणा का रहने वाला है जो अपने गांव आया हुआ है।

इस दौरान पुलिस की एक टीम सोहना में पहुंची, जहां पुलिस ने दबिश देकर पीर कालोनी सोहना निवासी आमीर खान पुत्र समसुदीन, इरफान पुत्र इस्लामुद्दीन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ हाई टेंशन लाइन के तार चोरी करने की घटना को कबूल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पहले भी गिरफ्तार कर लिया था जो डीग जिले के कामा का रहने वाला ओमप्रकाश पुत्र सुरेश कुमार व सोहना का संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र मस्ताना, दीपक, हाकीमुदीन भी शामिल था।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव, एएसआई फतेहसिंह, कांस्टेबल शेखर, सुनील कुमार, विजय सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad