[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरिया बास से गनोडा मार्ग कीचड़ से हुआ बदहाल, बारिश के पानी में बही सड़क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

शहरिया बास से गनोडा मार्ग कीचड़ से हुआ बदहाल, बारिश के पानी में बही सड़क

शहरिया बास से गनोडा मार्ग कीचड़ से हुआ बदहाल, बारिश के पानी में बही सड़क

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं : लाडनूं के शहरिया बास के वार्ड संख्या 01 में हाकम अली दौलतखानी के कोने से नजीर खां मलकान के घर तक गनोडा से शहरिया बास को जोड़ने वाली दो साल पूर्व बनाई गई करीब 300 मीटर लंबी सीसी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। वर्ष 2024 में नगरपालिका द्वारा निर्मित यह सड़क निर्माण के महज छ महीने बाद ही उखड़ गई और बारिश के पानी के साथ बह जाने से अब सड़क पर केवल कंकड़-पत्थर ही नजर आ रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता मुस्ताक खान कायमखानी ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद से लगातार नई सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक नगरपालिका की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क के टूट जाने से गली में दिनभर पानी भरा रहता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। छात्रों और नमाजियों का कीचड़ से गुजरना मजबूरी : वार्ड संख्या एक का यह मुख्य मार्ग आमजन के साथ-साथ विद्यार्थियों और नमाजियों के लिए भी बड़ी समस्या बन गया है।

इस गली में दो निजी विद्यालय, एक सरकारी मदरसा और एक मस्जिद स्थित है। बारिश के दिनों में बच्चों, शिक्षकों तथा नमाजियों को कीचड़ और जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। कायमखानी ने बताया की स्थानीय लोगों ने कई बार नगर पालिका सहित संबंधित अधिकारियों और तत्कालीन पार्षद, चैयरमेन आदी को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।

Related Articles