ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों की प्रतीक्षा हुई खत्म, श्रवणदास को मिला आवासीय पट्टा
सारंगसर शिविर में मौके पर हुआ समाधान, लाभार्थी ने सरकार और प्रशासन का जताया आभार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। सोमवार को बीदासर उपखंड की ग्राम पंचायत सारंगसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक लंबे समय से लंबित प्रकरण का समाधान कर प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया।
ग्राम पंचायत सारंगसर निवासी श्रवणदास पुत्र कुनणदास स्वामी ने शिविर में उपस्थित होकर बताया कि उनका आवासीय मकान वर्षों से बना हुआ है, लेकिन अब तक उन्हें आवासीय भूखंड का पट्टा प्राप्त नहीं हुआ था। पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें विभिन्न प्रशासनिक, बैंकिंग एवं कानूनी कार्यों में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दस्तावेजों की जांच की तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मौके पर ही आवासीय भूखंड का पट्टा जारी कर लाभार्थी को सौंप दिया। वर्षों से लंबित समस्या का समाधान होते ही श्रवणदास के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी।
पट्टा प्राप्त करने के बाद श्रवणदास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब प्रशासन स्वयं गांव पहुंचकर समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान कर रहा है।ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से राजस्व,पंचायतीराज, सामाजिक सुरक्षा, जनकल्याण योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2241422


