[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वोंडो प्रतियोगिता : पांचवे दिन का रोमांच बरकरार, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वोंडो प्रतियोगिता : पांचवे दिन का रोमांच बरकरार, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वोंडो प्रतियोगिता : पांचवे दिन का रोमांच बरकरार, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य स्तरीय ताईक्वोंडो प्रतियोगिता के पांचवे दिन खेल का जोश और उत्साह अपने चरम पर रहा। झुंझुनूं के डिवाइन इंटरनेशनल स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में विभिन्न वजन वर्गों में मुकाबले पूरे जोश और कड़े संघर्ष के साथ खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने कौशल और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा के बाद स्कूल के अध्यक्ष राजेंद्र मंडीवाल, निदेशक राजेश मंडीवाल, और सीईओ डॉ. विवेक चौधरी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक डॉ. अनंत शर्मा ने जानकारी दी कि खिलाड़ियों ने अपने हुनर से सभी को प्रभावित किया और इस प्रतियोगिता के पांचवे दिन मुकाबले और भी दिलचस्प होते जा रहे हैं।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु और वजन वर्गों में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-17 बालिकाएं – 38 किग्रा वर्ग में जयपुर सिटी की कामाक्षी ने स्वर्ण पदक जीता, अलवर की वंशिका ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि झुंझुनूं की साक्षी और दौसा की शिखा ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-19 बालक +78 किग्रा वर्ग में बीकानेर के युवराज ने स्वर्ण पदक जीता, झुंझुनूं के नवनीत ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि जयपुर सिटी के आदि और सीकर के अजीत ने कांस्य पदक जीते।

अंडर-17 बालिकाएं – 32 किग्रा वर्ग में सीकर की अनुष्का ने स्वर्ण पदक जीता, जयपुर ग्रामीण की मेधावी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि भरतपुर की जया और झुंझुनूं की ईशा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालिकाएं – 55 किग्रा वर्ग में नागौर की भार्गवी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, बीकानेर की अन्नपूर्णा ने रजत पदक जीता, और जयपुर सिटी की शगुन और झुंझुनूं की पायल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

बिकानेर शिक्षा विभाग निदेशालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बगर के प्रिंसिपल विनोद कुमार और चयन समिति संयोजक शारीरिक शिक्षक सरिता ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान के 45 जिलों की टीमों से कुल 1391 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनके साथ 225 से अधिक कोच और दल प्रभारी भी मौजूद हैं। झुंझुनूं जिले के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार जो कि प्रतियोगिता के प्रभारी भी नियुक्त किये गए हैं उन्होंने बताया की समाचार लिखे जाने तक अन्य मुकाबले भी चल रहे थे और उनके परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad