[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, उदघाटन मैच राजोता ने जीता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, उदघाटन मैच राजोता ने जीता

टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, उदघाटन मैच राजोता ने जीता

खेतड़ी नगर : केसीसी के नेहरू मैदान में गुरूवार देर रात्री को सीपीएल ग्रुप कॉपर के सौजंय से टेबल टेनिस बॉल नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी जुगल किशोर थे जबकी अध्यक्षता समाज सेवी बबलू अवाना ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मा पहलवान, रतिराम, हसरत हुसैन, नासीर हुसैन, एड. प्रवीणसिंह, राजेंद्र यादव, जीतु सोनी, अभिषेक जांगिड़, मुकेश अग्रवाल, सरजीत, बिल्लू मुरादपुर, चोखाराम, नरेश, सुभाष महरिया मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता आयोजक रामावतार व नरेश जोड़ा ने बताया कि नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया है। उदघाटन मैच कुठानिया व राजोता के बीच खेला गया। कुठानिया ने टॉस जीत कर पहले बलेबाजी करते हुए दस ओवर में 35 रन बनाएं जवाब में राजोता ने आठ ओवर में लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से उदघाटन मैच जीत लिया। प्रतियोगिता विजेता टीम को ट्रॉफी व 41 हजार रूपए का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएंगा। विकास खीचड़, सोमू खीचड़, जीतू भारद्वाज, नरेश मीणा, सुरेंद्र, संजीव भरगड़, संदीप, मिंटू यादव, महेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, विनोद भरगड़, राजू कसाणा, हरीश, संजय, कुलदीप खोरी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77