[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पटवारीयों ने विभिन्न मांगों को लेकर शासन सचिव के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पटवारीयों ने विभिन्न मांगों को लेकर शासन सचिव के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

पटवारीयों ने विभिन्न मांगों को लेकर शासन सचिव के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेंद्र शर्मा

खेतड़ी : राजस्थान पटवार संघ के प्रांतव्यापी आवाह्न पर गुरुवार को खेतड़ी उपशाखा के अध्यक्ष मदनलाल दौराता के नेतृत्व में पटवार संघ ने राजस्व कार्मिकों को लैपटॉप व प्रिंटर उपलब्ध करवाने, ऑनलाइन गिरदावरी में आ रही समस्याओं का समाधान करने आदि मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को प्रमुख शासन सचिव के नाम ज्ञापन दिया । ज्ञापन में बताया की पूर्व में दिए गए ज्ञापनों व समझौता पर कार्रवाई नहीं होने के कारण प्रदेश नेतृत्व द्वारा 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन पेन डाउन का आवाह्न किया गया है। जिसकी पालना पर उपशाखा खेतड़ी के समस्त पटवारी पेन डाउन हड़ताल पर रहकर उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर दिनेश मीणा, अमित मीणा, अशोक मीणा, गुलझारी लाल, यशपाल सिंह, ओम प्रकाश, रिंकू सैनी, रेणु मीणा, सरिता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22