[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चित्रकार शब्बीर हसन काजी को कलाकारों ने किया सम्मानित:राजस्थान फोरम की सीरीज प्रणाम के तहत पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट और डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने दिया अवॉर्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चित्रकार शब्बीर हसन काजी को कलाकारों ने किया सम्मानित:राजस्थान फोरम की सीरीज प्रणाम के तहत पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट और डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने दिया अवॉर्ड

चित्रकार शब्बीर हसन काजी को कलाकारों ने किया सम्मानित:राजस्थान फोरम की सीरीज प्रणाम के तहत पद्मभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट और डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने दिया अवॉर्ड

जयपुर : राजस्थान फोरम की ‘प्रणाम’ श्रंखला के तहत बुधवार को प्रदेश के अमूर्त शैली के 78 वर्षीय चित्रकार प्रो. शब्बीर हसन काजी को सम्मानित किया गया। फोरम के सभापति पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट, वरिष्ठ चित्रकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय, कथक गुरु मंजरी किरण महाजनी, वरिष्ठ चित्रकार नाथूलाल वर्मा और पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक काजी के इमली फाटक स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उनको ‘प्रणाम’ करके उनका अभिनंदन किया और उन्हें उनकी अमूर्त चित्रकला के लिए की गई सेवाओं के प्रति आभार के लिए लिखे संदेश वाला स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

उनकी अमूर्त चित्रकला के लिए की गई सेवाओं के प्रति आभार के लिए लिखे संदेश वाला स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
उनकी अमूर्त चित्रकला के लिए की गई सेवाओं के प्रति आभार के लिए लिखे संदेश वाला स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इससे पूर्व फोरम के सदस्य संजय कौशिक ने शब्बीर हसन को प्रणाम श्रंखला की जानकारी दी। साथ ही उनके कृतित्व और उनके भेंट किए गए स्मृति चिन्ह में लिखे सम्मान का वाचन भी किया। ‘प्रणाम’ सीरीज राजस्थान फोरम की पहल है जो कि श्रीसीमेंट के सहयोग से आयोजित की जाती है। इस सीरीज में राजस्थान की उन हस्तियों के घर जाकर उन्हें और उनके कृतित्व को प्रणाम किया जाता है, जिन्होंने राजस्थान में ही रहकर उल्लेखनीय कार्य किया है।

इस मौके पर पं. विश्व मोहन भट्ट ने उनके सम्मान में बोलते हुए कहा कि अपने देश में रहते हुए अपने कला को लोगों तक पहुंचाना और उसकी सराहना करना चाहिए। विद्यासागर उपाध्याय ने कहा कि मैं काजी को 52 साल से जानता हूं। हमने साथ में कला यात्रा भी की है। उन्हें बांग्लादेश, फ्रांस, और राजस्थान समेत कई स्थानों पर सम्मानित किया गया है। उनका योगदान भारतीय कला, विशेष रूप से अमूर्त कला में बहुत बड़ा है।

अंत में शब्बीर हसन ने उनके घर आई सभी हस्तियों का सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे आप सबको देखकर बेहद खुशी हुई। मैं दिल से सभी का शुक्रगुजार हूं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22