[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत-अमेरिकी संयुक्त युद्धाभ्यास:दुश्मन के काल्पनिक ​ठिकानों पर की बमबारी, 72 घंटे का महाभ्यास आज से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

भारत-अमेरिकी संयुक्त युद्धाभ्यास:दुश्मन के काल्पनिक ​ठिकानों पर की बमबारी, 72 घंटे का महाभ्यास आज से

भारत-अमेरिकी संयुक्त युद्धाभ्यास:दुश्मन के काल्पनिक ​ठिकानों पर की बमबारी, 72 घंटे का महाभ्यास आज से

बीकानेर : भारत-अमेरिकी संयुक्त युद्धाभ्यास अब अपने समापन की ओर है। गुरुवार से 72 घंटे का महाभ्यास शुरू हाेगा। युद्धाभ्यास का समापन 21 सितंबर काे हाे जाएगा। इस दाैरान फायर और मूवमेंट ड्रिल, क्लोज-क्वार्टर बैटल ट्रेनिंग और काउंटर-ड्रोन ड्रिल का बड़े पैमाने पर अभ्यास किया गया। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिकी सैनिक संयुक्त रूप से काउंटर टेरेरिज्म और कांउटर स्पेशल ऑपरेशन्स काे अंजाम दे रहे हैं।

दाेनाें ही देशाें ने अपने हाई माेबिलिटी आर्टिलरी राॅकेट सिस्टम से दुश्मन के काल्पनिक ​ठिकानाें पर बमबारी की। एम777 हाॅवित्जर ताेप से दुश्मन काे बर्बाद कर दिया। अमेरिका के 11 एयरबाेर्न डिवीजन के 600 सैनिक और भारतीय सेना की 9 राजपूत बटालियन के 600 सैनिक एक दूसरे से हथियाराें की बारीकियां समझ रहे हैं। गुरुवार काे युद्धाभ्यास का अंतिम चरण शुरू हाेगा, जाे 21 की सुबह समाप्त हाेगा। महाभ्यास में हेलीबाेर्न व एयरबाेर्न ऑपरेशन्स के जरिए स्पेशल कमांडाेज मैदान में उतारे जाएंगे। रक्षा प्रवक्ता कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया िक यह अभ्यास उग्रवाद विरोधी रणनीतियों पर केंद्रित है।

आर्मी कमांडर ने मिलिट्री स्टेशन में ऑपरेशनल तैयारियां देखीं

सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने 17-18 सितंबर को बीकानेर मिलिट्री स्टेशन और महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया। उन्हाेंने रणबांकुरा डिवीजन की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। डिवीज़न के प्रौद्योगिकी निवेश और ऑपरेशनल नवीनीकरणों को देखा। स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने वाली संस्था की हरित पहल और अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं की सराहना की। आर्मी कमांडर ने महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का भी दौरा किया तथा आर्टिलरी एवं आर्मर फॉर्मेशन द्वारा तैनाती और एकीकृत फील्ड फायरिंग अभ्यास को भी देखा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22