पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में 414 कनेक्शन जारी
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में 414 कनेक्शन जारी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : विद्युत विभाग ए.वी.वी.एन.एल. के अधीक्षण अभियंता एम के टीब़डा ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में एक करोड़ उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जाना निश्चित है। जिसमें झुंझुनूं जिले में आज बुधवार को 414 कनेक्शन पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जारी कर दिए गए हैं जिनकी कुल क्षमता 1656 किलोवाट है। वृत में कुल 18930 उपभोक्ता रजिस्टर्ड है जिसमें से पोर्टल पर प्राप्त आवेदन 6583 हैं । जिनका कनेक्शन भी प्रक्रियाधीन है। अधीक्षण अभियंता झुंझुनूं वृत द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के संबंध में अवगत करवाया गया कि 1 किलोवाट पर 30000 रूपए ,2 किलोवाट पर 60000 रूपए तथा 3 किलोवाट पर सोलर रूफटॉप कनेक्शन पर अधिकतम 78000 सब्सिडी दी जा रही है । उपभोक्ता द्वारा सोलर कनेक्शन लेने पर सोलर प्लांट द्वारा प्रतिदिन प्रति किलो वाट 5 से 6 यूनिट का उत्पादन होता हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034241


