राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन एमडी चोपदार ने जयपुर में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से की मुलाकात की
झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट पर दावेदारी जताई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : समाजसेवी व कांग्रेस नेता राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन एमडी चोपदार ने बुधवार को जयपुर में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा से मुलाकात कर उनका सम्मान किया व झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट पर दावेदारी जताई।
एमडी चोपदार ने सुखजिंदर रंधावा को बताया कि आजादी से लेकर आज तक अल्पसंख्यक समुदाय को झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से नेतृत्व करने का मौका नहीं दिया गया है। यह उचित समय है जब अल्पसंख्यक समाज को नेतृत्व करने का मौका कांग्रेस की ओर से दिया जाए।
चोपदार ने कहा की कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें मदरसा बोर्ड चेयरमैन की जो जिम्मेदारी मिली थी उसके माध्यम से उन्होंने राजस्थान भर के अल्पसंख्यक समाज को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम किया है और झुंझुनूं विधानसभा के 36 बिरादरी के लोग उनके साथ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037702


