सीकर पुलिस के 23 कॉन्स्टेबल आज बनेंगे हेड कॉन्स्टेबल :आउटडोर प्रैक्टिकल के बाद अब इंटरव्यू, शाम तक जारी होगा परिणाम
सीकर पुलिस के 23 कॉन्स्टेबल आज बनेंगे हेड कॉन्स्टेबल :आउटडोर प्रैक्टिकल के बाद अब इंटरव्यू, शाम तक जारी होगा परिणाम
सीकर : सीकर जिला पुलिस के 23 कॉन्स्टेबल आज हेड कॉन्स्टेबल बनने वाले हैं। इसके लिए आज दौड़,आउटडोर प्रैक्टिकल सहित अन्य प्रशिक्षण आयोजित हो रहे हैं। इन 23 पदों में 15 सामान्य और 8 एसटी के पद है।

जयपुर रेंज आईजी अनिल कुमार टांक ने बताया कि 2018- 19 के 23 हेड कॉन्स्टेबल के पदों के लिए यह आयोजन हो रहा है। जिसमें 15 पद सामान्य और आठ एसटी वर्ग के हैं। लिखित परीक्षा पास करने के बाद इसमें पात्र 124 कॉन्स्टेबल ने आवेदन किया है। जिसमें 107 पुरुष और 17 महिलाएं हैं। सुबह दौड़, प्रैक्टिकल आउटडोर सहित अन्य परीक्षण हुए। अब इंटरव्यू के बाद शाम तक परिणाम जारी होगा।
सुबह सबसे पहले हिस्सा लेने वाले कॉन्स्टेबल से दौड़ करवाई गई। इस दौड़ के बाद पुलिस लाइन ग्राउंड में उनके फिंगरप्रिंट,शूटिंग सहित अन्य आउटडोर प्रैक्टिकल टेस्ट हुए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036831


