कमूल एक सहारा एन जी ओ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
कमूल एक सहारा एन जी ओ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
सीकर : कमलादेवी जनसेवा ट्रस्ट के द्वारा संचालित कमूल एक सहारा संस्थान के तत्वधान मे पर्यावरण संरक्षण के अभियान मे आज कटराथल, गोकुलपुरा, अखेपुरा आदि गाँवों मे विभिन्न प्रकार के औषधीय, छायादार, सजावटी एवं फलदार पौधों का निशुल्क वितरण एवं पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस. के. फगेडिया ने वर्तमान समय मे हो रहे पर्यावरण असंतुलन से उत्पन्न दुष्प्रभावों का उल्लेख करते हुए पर्यावरण को संतुलित रखने का आह्वान किया एवं इन पौधों को पेड़ बनाने की शपथ भी दिलाई गई । सचिव सुमन नेहरा ने टीम के सभी सदस्यों और गाँव के लोगो का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर गाँव के मदन डोरवाल, श्रवण खीचड़, लालाराम रणवा, राकेश डोरवाल, महेंद्र खीचड़, कवरी देवी, शकुंतला देवी, मंजु देवी, संगीता, शारदा, किरण एवं राजेश उपस्थित रहे । आपको बता दे यह अभियान लगातार 26 अगस्त, 2024 से विभिन्न चरणो मे चल रहा है। आज तक कुल 603 पौधे वितरित किये जा चुके है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036212


