[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी मनाया

जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी मनाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : झुंझुनूं में बाकरा रोड़ स्थित पंवार शिक्षण संस्थान सै. स्कूल में ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर इस्लाम मजहब के आखिरी पैगम्बर की याद में प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगीना मस्जिद के पैश इमाम मौलाना शेर मोहम्मद ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी अलादीन खान खोखर थे। इस अवसर पर बच्चों ने हजरत मोहम्मद स. अ. व. की जीवनी पर प्रकाश डाला। उनकी याद में शानदार तकरीर, नज्म और नाते पेश की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल छात्रा समरीन बानो ने कुरान शरीफ की तिलावत से की। इसके बाद नबी की शान में सानिया बानो, रुकसार, ताहिरा, जासमीन, आलिया, रौनक, निखत, रिजवाना, असरा ने नात शरीफ पढ़ी और खूब वाह-वाही बटोरी। इसके बाद शमा ने शानदार तकरीर करते हुए नबी की हालात-ए-ज़िंदगी पर रोशनी डाली। और फईमा, नाईला, आलिया और ताहिरा बानो ने मुकालमा(सवाल- जवाब) के जरिये नबी के बताए हुए रास्ते व कुरान शरीफ की शिक्षा से अवगत करवाया।

मौलाना शेर मोहम्मद ने कहा कि इल्म सबसे बड़ी दौलत है जिसके बगैर ज़िंदगी अधूरी है। और इल्म ही वही रास्ता है जो हमे बुलंदी तक पहुंचाता है। यहाँ तक की कुरान शरीफ भी इल्म हासिल करने पर ज़ोर देता है। इसी कड़ी मे अलादीन खान खोखर ने बच्चो को पढ़ने और ऊंचे पदों पर पहुँचने के लिए प्रेरित किया ताकि बच्चे अपने मां-बाप के सपनों को पूरा कर सके और अपने समाज की भलाई के लिए कार्य कर सके।

कार्यक्रम का संचालन मौलाना एहसान एवं कक्षा-10 की छात्रा शमा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रोग्राम के अंत में स्कूल निदेशक अबुल इस्लाम खुर्रम ने आए हुए मेहमानों एवं समस्त स्टाफ का शुक्रिया अदा किया और सबको ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77